ICICI Demat खाते की समीक्षा

demat account icici bank ट्रेडिंग

यदि आप ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं या ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो आपको इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी सेक्योरिटीज़ और अन्य दस्तावेजों को व्यवस्थित करने और रखने के लिए एक सुरक्षित खाते की आवश्यकता है। ICICI कंपनी आपको Demat खाते का उपयोग करने के लिए आमंत्रित करती है। इस अवलोकन में, आपको ICICI Demat खाते के बारे में जो कुछ भी जानने की ज़रुरत है वे शामिल है।

ICICI Bank Demat खाता क्या है?

icici demat कैसे खोलें

कई भारतीय अपनी बचत को SBI और ICICI जैसे बैंकों में निवेश करके रखते हैं। हालाँकि, उनके बीच एक अंतर है। यदि हम SBI और ICICI की तुलना करते हैं, तो पहला बैंक कई संकेतकों में जीतता है जैसे जमा किए गए पैसों पर ब्याज दर, अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर्स (हस्तांतरण) की दैनिक मात्रा की सीमा आदि। साथ ही, यह ICICI Bank की तुलना में बहुत पुराना है और ज़्यादा स्थापित है।

लेकिन, भले ही ICICI बैंक एक निजी बैंक है और केवल 25 वर्षों से ही बाजार में है, फिर भी यह निवेशकों को अनुकूल परिस्थितियाँ और बढ़िया प्रोडक्ट्स प्रदान करता है। यदि आप शेयर निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो आपको ICICI Securities Ltd के साथ एक Demat खाता खोलना चाहिए। लेकिन आप इसके माध्यम से शेयर खरीद या बेच नहीं सकते हैं।

इसे कैसे संचालित करें? ICICI Bank Demat खाता बिक्री लेन-देन के शेयरों को डिलीवर या खरीद लेन-देन के शेयरों को प्राप्त करने में मदद करता है। यदि आप परेशानी मुक्त ट्रेडिंग और निपटान का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप www.icicidirect.com के साथ एक खाता खोल सकते हैं। आप ICICI Direct Demat खाते और Trading खाते को प्लेटफॉर्म पर एक्सेस कर सकते हैं।

ICICI Demat खाता खोलने के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है। इसके अलावा, ICICI Bank 3-in-1 खाते की सेवाएँ प्रदान करता है। इनमें Demat, Trading और Savings खाते शामिल हैं। ग्राहक अपने लेन-देन को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं क्योंकि बैंक तीनों खाते बनाता और रखता है। ICICI हर लेन-देन को रियल-टाइम में करता है, इसलिए अपने निवेश पर नज़र रखना आसान है।

डीमैटरियलाइजेशन क्या है?

डीमैटरियलाइजेशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा भौतिक शेयर प्रमाणपत्र डिजिटल शेयर बन जाते हैं। इस तरह से निवेशक कागज़ के शेयरों को Demat फॉर्म में बदल सकते हैं। निवेशक ऐसा अपने डिपॉजिटरी को Demat Request Form जमा करके कर सकते हैं।

एक बार Depository Participant (DP) ग्राहक के Demat खाते को अपडेट कर देता है, तो शेयर निवेशक की Demat होल्डिंग में आवंटित कर दिए जाते हैं। तो, क्या फायदे हैं डीमैटरियलाइजेशन के? आइए उन सभी पर एक नज़र डालें:

  • डीमैटरियलाइजेशन के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक है कागज़ी कार्रवाई में कटौती। जब शेयरों को
  • डीमैटरियलाइज किया जाता है तो कागज़ी कार्रवाई की ज़रुरत नहीं होती।
  • सुविधाजनक होने के अलावा, डीमैटरियलाइजेशन पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।
  • भौतिक सुरक्षा हस्तांतरण स्टाम्प शुल्क प्रभारों के अधीन हैं; पर डीमैटरियलाइज्ड शेयर नहीं। यह इन जोखिमों को हटाता है।

आप अपनी सेक्योरिटीज़ को भौतिक और Demat दोनों रूपों में रख सकते हैं। लेकिन याद रखें कि SEBI द्वारा घोषित चुनिंदा सेक्योरिटीज़ की सूची को केवल NSDL/CDSL से जुड़े स्टॉक एक्सचेंजों पर Demat रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है।

ICICI Demat खाता कैसे खोलें?

icici bank demat account

Demat खाता खोलने के दो तरीके हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन। ICICI Bank में Demat खाता कैसे खोलना है, के बारे में जानने के लिए बस इस गाइड का पालन करें:

  • ऑनलाइन खाता खोलने के लिए इस लिंक का अनुसरण करें और फॉर्म भरें।
  • वेबसाइट से डीमैट खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करें और इसे ICICI की यह सेवा प्रदान करने वाली शाखा में जमा करें।
  • खाता खोलने के लिए Demat सेवा प्रदान करने वाली उनकी शाखाओं में से किसी एक में जाएँ।

Demat खाता खोलने का कोई शुल्क नहीं है। पर, बैंक सेवा शुल्क लेता है। आप इस लिंक पर ICICI Bank Demat खाते के सेवा शुल्क के बारे में जान सकते हैं।

नोट! यदि आप न केवल निवेश करने के लिए बल्कि ट्रेड करने के लिए भी तैयार हैं, तो ICICI इसके लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, ICICI Direct। आप अपनी सेक्योरिटीज़ को रखने के लिए एक ट्रेडिंग खाता और ICICI Demat खोल सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

ICICI बैंक के साथ Demat खाता खोलने के लिए, आपको उपयुक्त फॉर्म भरना होगा। साइट पर, आप उस फॉर्म को चुन कर डाउनलोड कर सकते हैं जो आपके लिए उपयुक्त है। बैंक की नीति में निम्नलिखित दस्तावेजों को पेश करने का प्रावधान है:

  • परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) कार्ड या आधार कार्ड।
  • पते का प्रमाण।
  • 2 पासपोर्ट साइज़ रंगीन तस्वीरें।

एक बार जब आप साइन अप कर लेंगे, तो ICICI आपको एक OTP भेजेगा। अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको यह OTP दर्ज करना होगा। आपको अपने हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि भी प्रदान करनी होगी।

फिर, आपको अपने बारे में कुछ बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, संपर्क नंबर और SSN. आपको अपना OTP प्राप्त करने के लिए अपने देश का नाम, आय का स्रोत और आधार कार्ड भी देना होगा।

नोट! ICICI Demat खाता खोलने में आमतौर पर 2 से 5 व्यावसायिक दिन लगते हैं।

लाभ

icici demat खाता शुल्क

ICICI Demat खाता शेयरों और अन्य सेक्योरिटीज़ को स्टोर करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। कुछ लाभ:

  • यह एक स्टोरेज सुविधा है

ICICI Demat खाता आपके स्टॉक पोर्टफोलियो को स्टोर करने का एक शानदार तरीका है। यह खाता विभिन्न ऐसेट्स रख सकता है जिनमें स्टॉक, बॉन्ड, ETF और गैर-परिवर्तनीय ऋण शामिल हैं। यह IPO सेक्योरिटीज़ भी रख सकता है। सार्वजनिक निर्गम (पब्लिक इशूज़), जैसे कि IPO, स्वचालित रूप से आपके खाते में जमा हो जाते हैं। शेयरों को स्टोर करने के अलावा, एक ICICI Demat खाता कई खातों को प्रबंधित करने का एक शानदार तरीका है। यह आपको अपने स्टॉक और बॉन्ड को ट्रैक करने की अनुमति देता है और आपको विशेष रिसर्च भी देता है।

  • यह भौतिक प्रमाणपत्रों की चोरी, जालसाजी, हानि और नुक्सान के जोखिम को समाप्त करता है

एक Demat खाता उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सेक्योरिटीज़ में निवेश करने की अनुमति देता है और भौतिक प्रमाणपत्रों को स्टोर करने से जुड़े जोखिमों से बचाता है। इसका मतलब है कि अब आपको चोरी, जालसाजी या भौतिक प्रमाणपत्रों के खो जाने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने खाते को किसी भी कंप्यूटर से इंटरनेट कनेक्शन और पासवर्ड के साथ एक्सेस कर सकते हैं, जिसे आप स्वयं चुनते हैं। एक बार आपके पास पासवर्ड आ जाता है, आप खरीदारी और ट्रांसफर्स शुरू कर सकते हैं।

  • यह शेयरों के डीमैटरियलाइजेशन की सुविधा देता है

Demat खाते से आप अपने शेयरों और सेक्योरोटीज़ की डिजिटल कॉपियाँ रख सकते हैं। डीमटेरियलाइजेशन शेयरों और सेक्योरोटीज़ को रखने की प्रक्रिया को ज़्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाता है।

  • ई-निर्देश

आप इंटरनेट के माध्यम से चौबीसों घंटे सेक्योरिटीज़ को ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही ICICI Bank ग्राहक सेवा अधिकारी के माध्यम से निर्देश संचारित कर सकते हैं।

  • यह आपके निवेश पर नज़र रखने के लिए एक सुरक्षित, ऑनलाइन तरीका प्रदान करता है

ICICI Demat आपके निवेश को सुरक्षित रखने के लिए एक ऑनलाइन, सुरक्षित तरीका प्रदान करता है। ICICI Demat एक निपटान कैलेंडर भी प्रदान करता है जो निवेशक को सभी सेक्योरिटीज़ के पे-इन और पे-आउट तिथियों के बारे में सूचित करता है। यह कैलेंडर आपको सेक्योरिटीज़ के डेलिवरी साइकिल और संबंधित निपटान मूल्य पर नज़र रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आप अपने खाते का समेकित विवरण ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।

विशेषताएँ

इस खाते की विशेषताएँ इतनी मूल्यवान हैं कि आप इसे खोलना चाहेंगें। इनमें से कुछ विशेषताएँ हैं:

  • आप अपने Demat खाते में कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य स्मार्ट उपकरणों से ऑनलाइन लॉगइन कर सकते हैं। यूजर ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए Demat खाते में लॉगइन करना संभव है।
  • आप ज़रूरत पड़ने पर भौतिक प्रमाणपत्रों को इलेक्ट्रॉनिक रूपों में बदल सकते हैं। पुन: भौतिककरण भी संभव है।
  • यदि आवश्यक हो तो अनपेक्षित यानी अचानक होने वाले डेबिट या क्रेडिट से बचने के लिए Demat खाता अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है। आप इसे खाते में एक निश्चित संख्या की सेयोरिटीज़ के लिए फ्रीज़ भी कर सकते हैं।

मगर इसका मुख्य लाभ है कि ICICI Demat खाता शेयरों की ऑनलाइन खरीद और बिक्री की सुविधा प्रदान करता है। पहले, शेयरों को भौतिक रूप से ट्रांसफर करने में दो सप्ताह से लेकर एक महीने तक का समय लग जाता था। एक Demat खाता, एक सुव्यवस्थित और लागत प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।

ICICI Demat खाते को कैसे बंद करें?

icici demat कैसे बंद करें

यदि आप यह सोच में हैं कि ICICI Demat और Trading खातों को ऑनलाइन कैसे बंद किया जाए, तो आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। लेकिन, यह परिस्थितियों के सामने आत्मसमर्पण करने का समय नहीं है। ICICI के साथ खाते बंद करते समय निम्नलिखित चरणों का प्रयोग करें:

  1. सुनिश्चित करें कि आपके खाते में कोई धनराशि नहीं है या फिर खाता बंद करने के फॉर्म में उसके हस्तांतरण यानी ट्रांसफर का अनुरोध करें।
  2. निर्धारित फॉर्म का उपयोग करके अनुरोध करें। आप वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या ICICI Bank की
  3. शाखा से उसे ले सकते हैं: Demat खाता बंद करने का फॉर्म, Trading खाता बंद करने का फॉर्म
    भरे हुए फॉर्म को ICICI Bank की किसी नजदीकी शाखा में भेजें।

कृपया जाँच लें कि आपने फॉर्म जमा करने से पहले सभी शुल्कों का भुगतान कर दिया है।

निष्कर्ष

ICICI Bank शेयर बाजार में सुरक्षित निवेश के लिए नि:शुल्क Demat खाता खोलने की पेशकश करता है। यह सुरक्षित ऑनलाइन स्टोरेज विकल्प, चोरी, जालसाजी और भौतिक प्रमाणपत्रों के नुकसान से जुड़े जोखिमों को समाप्त करता है। इसके अलावा, यह आपके निवेशों को प्रबंधित करने और उन पर नज़र रखने के लिए एक सुरक्षित तरीका प्रदान करता है।

एलेक्स को वित्तीय बाजारों में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विश्व स्तर पर विभिन्न वित्तीय फर्मों के साथ काम किया है और तकनीकी और मौलिक विश्लेषण में उनकी विशेषज्ञता है। एलेक्स ने अपने 9 वर्षों के अनुभव में विभिन्न भूमिकाओं को पूरा किया है और एक निवेश सलाहकार, वित्तीय विश्लेषक, जोखिम प्रबंधन अधिकारी, वित्तीय योजना प्रबंधक और अनुपालन और आंतरिक नियंत्रण अधिकारी के रूप में काम किया है।

Rate author
Online Investment